बहराइच: इकौना देहात में जमीन के विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, बेटा समेत 2 घायल
जिले के जिला अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामला इकौना देहात का है। जहां पर जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें एक की मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस जाच में जुट गई है।