बहराइच: छोटी बाजार कानूनगोपुरा से कोतवाली नगर पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बहराइच कोतवाली नगर पुलिसने पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे मे वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसे छोटी बाजार कानूनगोपुरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।