चाईबासा में एक 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांड्रासाली ओपी अंतर्गत माटकोबेरा गांव की है, जहां शनिवार देर शाम यह दर्दनाक मामला सामने आया। मृतक की पहचान सूरज मछुवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूरज ने अपने घर के कमरे में ओढ़नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।