जगदलपुर: बस्तर में कांग्रेस ने नकली खाद-बीज के खिलाफ किया प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी जानकारी
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने के बाद अब इसे भ्रष्टाचार का 'हब' बना दिया है।अन्नदाताओं की पीठ पर छुरा घोंपते हुए उन्हें मिट्टी से बना नकली डीएपी थमाया जा रहा है।