गोरखपुर: गुलरिहा में जमीनी विवाद में दुकानदार की हत्या, मां-पत्नी के सामने 10 बार चाकू घोंपा, 5 आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ट्रैक्टर खड़ा करने और पैतृक दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार अमरनाथ गुप्ता की उनकी मां और पत्नी के सामने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि अवधेश चौहान, सुमन चौहान, सूरज चौहान समेत 10 नामजद और 6-7 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला किया औ