गंगरार: गंगरार में ताश पर जुआ खेलते 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 3900 रुपये नकद बरामद
गंगरार थाना पुलिस ने दादिया फाटक के पास ताश के पत्तों पर जुआ-सट्टा खेल रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भैरूलाल गाडिया लोहार, नन्दादास रंगास्वामी और रामलाल खटीक के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 3,900 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार तीनों खुले स्थान पर दांव लगा रहे थे।