👉#शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत को किया नमन, देशभक्ति के नारों से गूंजा कार्यक्रम
#शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहीद दिवस रविवार को शहर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया एवं वीर अब्दुल हमीद शहीद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, अशफाक उल्ला खां और कैंट बोर्ड के अध्यक्ष अवधेश कुमार दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और देशभक्ति से देश का गौरव बढ़ाया। उनका जीवन यह संदेश देता है कि देशभक्ति से बढ़कर कोई मजहब नहीं है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र ने किया। अंत में मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 21, 2026