कर्वी: कर्वी के रानीपुर भट्ट निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति पर गौशाला की जमीन में कब्जा करने का लगाया आरोप
कर्वी के रानीपुर भट्ट निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति गोविंद निषाद पर गौशाला की जमीन में कब्जा कर मकान बनवाने का आरोप लगाया है। और कार्रवाई की मांग को लेकर आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पति द्वारा गांव में विकास कार्य के नाम पर सरकारी धन का जमकर बंदर बांट किया गया है।