पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी में छापेमारी कर चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत चोरी की घटना के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत हुए एक चोरी की वारदात में शामिल थे।