पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्रनगर स्थित सुशील मोदी के घर के लिए हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विशेष विमान से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से वे सीधा दिवंगत सुशील मोदी के राजेंद्रनगर आवास के लिए रवाना हो गये। जहां वे सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।