पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा,तेजस्वी यादव को कोई मिल नहीं रहा, हमें कह रहे हैं पुतिन को बुला लीजिए
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से पटना आने को लेकर तंज करते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन को भी बुला लीजिए। वहीं इस पर पलटवार करते हुए बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि खुद तेजस्वी यादव को तो कोई मिल नहीं रहा है और हमें कह रहे हैं कि पुतिन को बुला लीजिए।