#शाहपुर में पुलिस #फायरिंग में घायल युवक की मौत:शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बक्सर-आरा NH जाम किया, निष्पक्ष जांच की मांग
शाहपुर- भोजपुर
भरत भूषण तिवारी का शव गांव पहुंचने के बाद बक्सर-आरा नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण।
भरत भूषण तिवारी का शव गांव पहुंचने के बाद बक्सर-आरा नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण।
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस कार्रवाई में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने बक्सर-आरा नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
भूषण की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। शव गांव पहुंचने के बाद उन्होंने बक्सर-आरा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।
Arrah, Bhojpur | Jun 18, 2026