खिलचीपुर: खिलचीपुर में खाद वितरण में प्रशासन ने संभाला मोर्चा, एसडीएम और तहसीलदार कर रहे हैं निगरानी, टोकन प्रणाली लागू
खिलचीपुर में खाद वितरण के दौरान गड़बड़ी और शिकायतों के बाद प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। एसडीएम और तहसीलदार खुद खाद वितरण की निगरानी कर रहे हैं जहां खाद वितरण केंद्र पर टोकन प्रणाली लागू कर दी।q इसके बाद किसानों ने लाइनों में लगकर टोकन ली और मंगलवार को शाम 5:00 बजे तक उन्हें खाद बांटा गया। जिसकी मॉनिटरिंग खुद प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं।