अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के हड़ेटा पंचायत के सिमलां दा ग्रां गांव पहुंचकर मर्चेंट नेवी के दिवंगत डेक कैडेट स्वर्गीय आदित्य शर्मा प्रति अपनी भावांजलि प्रकट की व उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अनुराग सिंह ठाकुर ने दिवंगत श्री आदित्य शर्मा जी के पिता राजेश शर्मा एवं दादा अशोक शर्मा सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस असहनीय दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग और संबल प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
Dharmpur, Mandi | Jun 22, 2026