इटारसी: इटारसी में हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई विशेष पूजा-अर्चना
इटारसी में गुरुवार सुबह से ही हनुमान प्रक्टोत्सव पर मंदिरो में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। शहर में दिनभर जय श्री राम और जय हनुमान के नारे गूंजते रहे। सुबह से शाम 4 बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया।इस मौके पर शहरवासी परिवार सहित मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की