जांजगीर: जांजगीर में साइबर ठगी के 10 पीड़ितों को राहत, खातों में वापस लौटे ₹54,568: सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने दी जानकारी
जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 पीड़ितों के खातों में कुल ₹54,568 की ठगी गई रकम वापस कराई है। गृह मंत्रालय के I4C पोर्टल के माध्यम से साइबर थाना जांजगीर-चांपा को कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए थे। पुलिस ने संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय कर राशि वापसी की प्रक्रिया शुरू की।