गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल
गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एटी गेट के समीप बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर ही दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ जमकर हाथापाई कर रहे हैं, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।