समस्तीपुर में नकली मासाला बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ाई:एक को हिरासत में लिया,लकड़ी का बुरादा,धान की भूसी मिला
#समस्तीपुर में नकली मसाला बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। सदर एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को फैक्ट्री में छापेमारी की। टीम को देखते ही वहां काम कर रहे कई लोग मौके से फरार हो गए। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में निम्न गुणवत्ता वाले चावल, चावल का चूर्ण, लकड़ी का बुरादा, धान की भूसी, मसाले में मिलाने वाला रंग और सुर्खी का बुरादा समेत कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। टीम ने तैयार और निर्माणाधीन अलग-अलग मसालों के नमूने भी जब्त किए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
सदर एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि विरसिंहपुर में लंबे समय से नकली गरम मसाला बनाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर फूड इंस्पेक्टर के साथ टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की।