पूर्वी टुंडी प्रखंड में महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्ध-कान्हू की प्रतिमा के 11वें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्थानीय मुखिया ऐनुल हक सहित कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।