#Spfhr द्वारा उपनिरीक्षक पद पर चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों को दी गई शुभकामनाएं
#Spfhr द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के विभिन्न थाना/कार्यालयों में तैनात महिला एवं पुरुष आरक्षियों, जिनका चयन उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के पद पर हुआ है, को माला पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर #Spfhr ने कहा कि यह सफलता सभी चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी को अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ करते हुए आमजन की सेवा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।
#UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026