महोबा: मारगपुरा में 8 लाख की चोरी से नाराज पीड़ित कलेक्ट्रेट में डीजल-माचिस लेकर पहुंचा, कर्मचारियों ने डीजल की बोतल छीनी
Mahoba, Mahoba | Aug 31, 2026 प्रमोद कुमार 8 लाख रुपये के जेवरात चोरी के मामले में न्याय की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई से नाराज प्रमोद के हाथ में डीजल की बोतल और माचिस थी। कर्मचारियों ने समय रहते बोतल छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया। पीड़ित का आरोप है कि पनवाड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन चोरी का पूरा माल बरामद नहीं किया।