देवेंद्रनगर: सलेहा रेंज के मुड़िया बीट में अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत, ग्रामीण ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
पन्ना जिले के सलेहा रेंज के मुड़िया बीट में हो रही अवैध जंगल कटाई और अतिक्रमण को लेकर ग्राम मुड़िया निवासी रामप्रताप यादव ने कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक महीने से वन विभाग को अवैध गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।