देवेंद्रनगर: जिले के किसान पुत्र बालकृष्ण मिश्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर, संघर्षों के बीच रचा सफलता का इतिहास
पन्ना जिले के छोटे से गाँव इटवां तिल्हा के किसान पुत्र बालकृष्ण मिश्र ने संघर्ष की कठिन राहों से गुजरते हुए मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में हिंदी विषय के सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बालकृष्ण के दादा स्व. रामसेवक मिश्र की इच्छा थी कि परिवार से कोई सरकारी नौकरी में जाए, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया।