देवेंद्रनगर: पीटीआर में जलाशय से पानी पीते बाघिन पी-652 का शावक दिखा, नौतपा में रोमांचक वीडियो वायरल
नौतपा की झुलसती गर्मी के बीच पन्ना टाइगर रिजर्व से एक रोमांचक दृश्य सामने आया है, जहाँ बाघिन पी-652 का अर्धवयस्क शावक जलाशय से पानी पीते हुए नजर आया। यह दृश्य वहां सफारी पर पहुँचे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।