देवेंद्रनगर: ककरहटी पीएचसी में विदाई समारोह: डॉ. अभिषेक जैन ने दी शुभकामनाएं, राजू हरिजन सेवानिवृत्त, केशव पांडे का रीवा तबादला
जिले के ककरहटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिवृत्त हो रहे राजू हरिजन और स्थानांतरित केशव प्रसाद पांडे के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएमओ डॉ. अभिषेक जैन मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना की।