दतिया नगर: पीतांबरा पीठ पर दलाली प्रथा को बढ़ावा देने वाले पुजारियों पर होगी कार्रवाई: व्यवस्थापक
पीतांबरा पीठ के व्यवस्थापक महेश दुबे का कहना है कि पीतांबरा पीठ से जुड़े कुछ पुजारी और सेवकों द्वारा पीतांबरा पीठ पर दलाली प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी जानकारी पीतांबरा पीठ प्रबंधन को है ऐसे लोगों को जल्द ही चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी । पीतांबरा पीठ व्यवस्थापक ने पत्रकारवार्ता के दौरान इस तरह की जानकारी पत्रकारों को दी.