रावतभाटा: रावतभाटा में माचिस मांगने के बहाने पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी पर चाकू से किया हमला, मां भी घायल
विजय सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा थाना क्षेत्र के झरझनी गांव में मां-बेटी पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार किशोरी घर के चौक में पानी भर रही थी, तभी आरोपी सुनील कुमार माचिस मांगने के बहाने घर में आया। आरोप है कि उसने अचानक चाकू से किशोरी पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने आई मां पर भी चाकू से वार किए गए। शोर सुनकर लोग पहुंचे त