भिनगा: कलेक्ट्रेट भिनगा में डीएम ने शैडो एरिया के संबंध में विभिन्न दूरभाष कंपनियों के अधिकारियों संग की बैठक
लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी कृतिका शर्मा द्वारा आज शैडो एरिया के संबंध में विभिन्न दूरभाष कम्पनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में 25 मई को श्रावस्ती में मतदान होना है, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। वही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।