सहारनपुर: घर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट, कोर्ट के आदेश पर कुतुबशेर थाने में ग्राम प्रधान सहित 4 पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर में कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट की, कपड़े फाड़े और पांच लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपहरण की कोशिश की। मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र के इस्माईलपुर मुखलिशपुर गांव का है।