बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हरप्रीत सिंह भाटिया ने यूएई क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली
Balod, Balod | Aug 16, 2026 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रहने वाले क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंडर-19 विश्व कप में अपनी पहचान बनाने वाले हरप्रीत ने भारतीय क्रिकेट से एनओसी लेने के बाद यूएई क्रिकेट से जुड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया मुकाम हासिल किया है।