पटना ग्रामीण: CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, इसलिए धमकाया
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात ने गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार पुलिस उसे गुजरात से पटना लेकर आ रही है. उसने शपथ ग्रहण के दिन सम्राट चौधरी को धमकी दी थी. गुजरात के साणंद से उसकी गिरफ्तारी की गई है. आरोपी की पहचान बांका के मूल निवासी 32 साल के शेखर यादव के रूप में हुई है.