भभुआ: खुदुरा में टेंट लगाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव का सदर में कराया जा रहा पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के खुदुरा गांव में श्रद्धा कार्य में टेंट लगाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से बड्ढा गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति बड्ढा गांव का रहने वाला धर्मेंद्र राम पिता स्वर्गीय जगदीश राम बताया जाता है। मृतक व्यक्ति के शव को भभुआ सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया जा रहा।