बटियागढ़: राईपुरा गांव में निर्माणाधीन कुएं में गिरी नीलगाय, किशनगढ़ वन परिक्षेत्र अमले ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
विश्व जैव विविधता दिवस पर आज अच्छी खबर पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ वनपरिक्षेञ से सामने आई,यंहा राईपुरा गांव के निर्माणाधीन कुँए में एक नीलगाय गिर गई,कुँए में नीलगाय की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने जैसे ही देखा तो सूचना वन अमले को दी जिसके बाद वनपरिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन अमले के साथ मौके पर पँहुचे और रेस्क्यू शुरू किया,कुँए से नीलगाय को निकालकर जंगल में छोड़ा