बटियागढ़: पाठा गांव की पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार,घायल 108 से सिविल अस्पताल हटा रेफर
मड़ियादो बर्धा मार्ग पर पाठा गांव की पुलिया के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गये, घटना में बाइक चालक राकेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी पाठा गम्भीर रूप से घायल हुए वंही इनके साथ बाइक पर बैठे पिता घायल हुये जिन्हें 108 सेवा से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा रैफर किया गया है,जंहा उनका उपचार किया गया है,गौरतलब है कि इस मार्ग पर कई पुलिया निर्माणाधीन हैं।