सरधना: गंग नहर पर वन कर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने खेड़ा से आरोपी को गिरफ्तार किया
सरधना थाना क्षेत्र के कावड़ मार्ग नहर पटरी 72वें मील पर चेकिंग के लिए पहुंचे वन कर्मियों पर अवैध तौर पर ट्रैक्टर में भरकर लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया जिसमें एक वन कार्मि घायल हुआ था तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर ट्रैक्टर चालक गांव खेड़ा निवासी संजय को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है