कटनी नगर: जिला अस्पताल में लापरवाही, मरीज को न छुट्टी मिल रही न रेफर
कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए आज शाम 5 बजे बताया कि पड़ोसी जिला पन्ना के ग्राम रोहनिया निवासी सोनेलाल साहू दिनांक 14 तारीख को मारपीट की घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसका आज दिनांक तक इलाज सही तरीके से नहीं हो रहा है डॉक्टर न ही छुट्टी दे रहे और न ही रेफर किया जा रहा है।