राजपुर: तियरा विद्यालय में निर्वाचक साक्षरता क्लब का उन्मुखीकरण, छात्र बने लोकतंत्र के एंबेसडर
Rajpur, Buxar | Jul 28, 2026 राजपुर प्रखण्ड के +2 रघुवंशी कुंवर उच्च विद्यालय तियरा में मंगलवार को निर्वाचक साक्षरता क्लब का उन्मुखीकरण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम बक्सर श्रीमती साहिला के आदेश पर जिले के स्कूल-कॉलेजों में ईएलसी को सक्रिय करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।