लोहरदगा: आपसी विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सदर अस्पताल में इलाज जारी
लोहरदगा: बगरू थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने आपसी विवाद के बाद सब्जी में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि युवक की अभी शादी नहीं हुई है।