कर्वी: राजापुर से बघेलाबारी आ रहे बाइक सवार ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
चित्रकूट। राजापुर मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिवशंकर (35) और 15 वर्षीय तेजस गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों राजापुर से गांव बघेलाबारी जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।