गरौठा: गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरसेड़ा निवासी सरमन सेन पुत्र पर्वत सेन उम्र 65 वर्ष का शव गांव किनारे बनी नहर के समीप पड़ा हुआ था परिजनों द्वारा इसकी सूचना गुरसरांय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजकर जांच में जुट गई है।