सरधना: कालंद गांव के जंगल में अज्ञात चोरों ने कई नलकूपों को निशाना बनाकर ताले तोड़कर हज़ारों रुपए का कीमती सामान किया चोरी
सरधना थाना क्षेत्र के कालंद गांव के जंगल लगे नलकूपों पर एक बार फिर बदमाशों ने धावा बोल दिया जिसमें कई नलकूपों को निशाना बनाते हुए उनमें से कीमती सामान चोरी कर लिया रविवार को सुबह होने पर किसान जंगल में पहुंचे तो घटना का पता चला इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर पुलिस से अज्ञात चोरों पर कार्रवाई की मांग की