बीकानेर: पंद्रहवे राष्ट्रीय मतदान दिवस का समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया
पंद्रहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन में भागीदारी निभाने वाले कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने योग्यता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्व देकर सम्मानित किया।