जमुई: मलयपुर काली मंदिर के पास बेहोशी की अवस्था में गिरे युवक को डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, पहचान नहीं हो पाई
Jamui, Jamui | Aug 1, 2026 मलयपुर काली मंदिर के पास सड़क किनारे बेहोशी अवस्था में गिरे एक युवक को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 घंटे बाद शनिवार की रात 10:00 बजे तक भी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का क्या नाम है, कहां का रहने वाला है इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है।