गुन्नौर: गांव नूरपुर के जंगल में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जेसीबी और डंपर किए गए सीज
बबराला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी राजू ने एक वीडियो सोशल वायरल कर बताया कि पीड़ित की गांव के समीप करीब 11 बीघा जमीन है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक ईंट भट्टा स्वामी के साथ मिलकर खेत से मिट्टी का अवैध रूप से खनन करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।