बिंदकी: अवसेरी खेड़ा के पास बाढ़ का पानी पार करते समय नाव पलटी, दो दर्जन लोग बाल-बाल बचे, इंस्पेक्टर ने लोगों को बचाया
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अवसेरी खेड़ा के समीप बाढ़ का पानी पार करते समय शुक्रवार की देर शाम करीब 7:30 बजे नाव पलट गई। नाव में छोटे बड़े मिलाकर करीब दो दर्जन लोग सवार थे। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश शुक्ला, लेखपाल कुलदीप कुमार सिंह तथा प्रधान रामदास निषाद मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर दिनेश शुक्ला पानी में कूद गए और लोगों को बचाया।