डौण्डीलोहारा: घर में घुसकर किसान के सिर पर धारदार हथियार से किया हमला
देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में देर रात ग्रामीण गौकरण साहू पर अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने गौकरण साहू के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।