बहराइच में बोलीं सपा नेता सीमा राजभर—'सपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं, लेकिन पीले गमछे वाले मंत्री के लिए नहीं'
बहराइच पहुँचीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार और सुभासपा पर जमकर निशाना साधा।
सीमा राजभर ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी का दरवाजा समाज के हर वर्ग और नेता के लिए हमेशा खुला है।
उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "पार्टी में सभी का स्वागत है, लेकिन 'पीले गमछे वाले मंत्री' के लिए सपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं।"
उन्होंने राजभर समाज को गुमराह करने और बार-बार पाला बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है।
सपा नेता के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति और राजभर समाज के बीच चर्चा तेज हो गई है।