कानपुर। मेडिकल कॉलेज में 27 वर्षीय जूनियर रेजीडेंट डॉ. विनोद कुमार बिन्द की हार्ट अटैक से मौ*त, डॉ. विनोद को पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत मेडिसिन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ईसीजी और ट्रॉप आई समेत सभी जांचें सामान्य आईं, लेकिन हालत बिगड़ती गई।
डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. अपूर्व अग्रवाल और डॉ. गौतम वाजपेयी की टीम ने सीपीआर और टेम्परेरी पेस मेकर लगाकर इलाज किया। स्थिति में सुधार न होने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें एएलएस एंबुलेंस से हृदय रोग संस्थान भेजा गया। प्रशासन के अधिकारी भी साथ रहे।अथक प्रयासों के बाद डॉक्टरों ने सॉरी बोल दिया।