झुंझुनू: कलेक्ट्रेट के सामने राज्य कर्मचारियों ने खेमराज कमेटी के ज्ञापनों की जलाई होली, किया विरोध प्रदर्शन
झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने शुक्रवार दोपहर 1:00 के आसपास अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर खेमराज कमेटी के ज्ञापनों की होली जलाई और विरोध प्रदर्शन किया, कर्मचारियों ने बताया हमारी मुख्य मांग है वेतन विसंगति को दूर करना,मांगे पूरी नहीं होती है तो राजस्थान भर में आंदोलन तेज किया जाएगा