झुंझुनू: नवलगढ़ से 14 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण की सारी हदें पार करने वाले 65 वर्षीय आरोपी को किया गया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण की सारी हदें पार करने के आरोप में 65 वर्षीय आरोपी राजकुमार सोनी को नवलगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी को आरोपी ने अपने बंद क्लिनिक की सफाई के लिए बच्ची को बुलाया था। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।